August 13, 2026
a person s hand holding a gas pump

Photo by Engin Akyurt on <a href="https://www.pexels.com/photo/a-person-s-hand-holding-a-gas-pump-12377481/" rel="nofollow">Pexels.com</a>



लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने पेट्रोल-डीजल में मिलावट कर अवैध रूप से बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन एथेनॉल शील्ड” के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान 16,000 लीटर से अधिक पेट्रोल, डीजल, सॉल्वेंट और मिलावटी ईंधन बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरोह ईंधन टैंकरों से पेट्रोल और डीजल चोरी कर उसमें सॉल्वेंट और अन्य पदार्थ मिलाकर बाजार में बेचता था। इससे वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ वाहनों के इंजन को भी गंभीर क्षति पहुंचने की आशंका रहती थी।
जांच के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल, मिलावटी ईंधन, सॉल्वेंट, पाइप, माप उपकरण और अन्य सामान भी जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान संगठित ईंधन चोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी पेट्रोल पंप पर ईंधन की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग या पुलिस को दें।

pk-logo
PK_Newsdesk

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day