July 27, 2024

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ के अक्षयपात्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया। स्वामी रसराज कृष्ण दास प्रभु ने अक्षयपात्र के अन्य सहयोगियों के साथ आंवला व नींबू सहित कई पौधों का रोपण किया।

विगत वर्षों की भांति इस बार भी विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ के नादरगंज की स्थिति अक्षयपात्र परिसर में विभिन्न पौधों को रोपित कर उसको संरक्षित करने का संकल्प लिया गया है। अक्षयपात्र के स्वामी रसराज कृष्ण दास प्रभु ने अमित त्रिपाठी, प्रतीक शुक्ल व नवबहार शर्मा सहित कई सहयोगियों के साथ अक्षयपात्र परिसर में आंवला व नींबू सहित कई अन्य पौधों का रोपण कर उसके देखभाल का संकल्प लिया।

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इस दिन देश-दुनिया के विभिन्न संस्थान, कालेज, स्कूल व अन्य स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित की जाती है व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए क्वीज, भाषण, स्पीच, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं होती है।



तमाम संस्थाओं की तरफ से पौधारोपण अभियान भी आयोजित किए जाते है। प्रयास यह किया जाता है कि वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद किया जाए और सोलर एनर्जी जैसी इको फ्रेंडली चीजों को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाया जाए। 

आज के औद्योगीकरण के दौर में पर्यावरण के बारे में सोचना बेहद ज़रूरी है, क्योकि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की वजह से पर्यावरण को पिछले कुछ दशकों में काफी नुकसान हुआ है, इसकी वजह से अब दुनियाभर के इकोसिस्‍टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आज पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से पूरी दुनिया जूझ रही है. इन गंभीर समस्‍याओं से उबरने का एक मात्र उपाय दुनियाभर के पर्यावरण को हरा भरा बनाना है। ये तभी संभव है जब लोग पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक हों।

PK_Newsdesk

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day