July 27, 2024

Jamun fruit health benefits in hindi: तेज़ धूप और बढ़ती गर्मी के मौसम से सभी परेशान है। ज्यादातर लोगों को यह मौसम नापसंद ही होता है। हालांकि सेहत के लिहाज़ से इस मौसम में तादात में मिलने वाले कुछ फलों को बेहद फायदेमंद बताया गया है। गर्मी के इस मौसम में खीरा, तरबूज-खरबूज खाने के फायदों के बारे में हम सभी सुनते आ आये हैं, पर मेडिकल साइंस में जिस फल को सेहत का खज़ाना बताया जाता है, वह है जामुन।

high angle view of fruit bowl on table
Photo by Pixabay on Pexels.com

जामुन गर्मियों में हाइड्रेशन को बनाए रखने के साथ ही कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है।

जामुन के फायदों के बारे में जानने के लिए किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि यह फल एंटीऑक्सिडेंट, कैल्शियम, फास्फोरस और फ्लेवोनोइड का बेहतरीन सोर्स है। ये सभी पोषक तत्व शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करते रहने में सहायक होते हैं।



आइए जानते हैं कि जामुन खाने से किन बीमारियों में लाभ मिल सकता है

हीमोग्लोबिन(Haemoglobin )बढ़ाने में सहायक

cutout paper illustration of person with bacilli in body
Photo by Monstera on Pexels.com

अध्ययनों से पता चलता है कि जामुन विटामिन-सी और आयरन से भरपूर होता है, ऐसे में इसका सेवन हीमोग्लोबिन(Haemoglobin ) को बढ़ाने के साथ रक्त को साफ रखने में भी सहायक है। खून के ज़रिये से शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने में हीमोग्लोबिन(Haemoglobin ) की अहम् रोल निभाता है। फल में मौजूद आयरन आपके खून को भी शुद्ध करता है। जिन लोगों में आयरन की कमी या एनीमिया की परेशानी होती है उनके लिए भी जामुन का बेहद फायदेमंद हो सकता है।

टाइप-2 डायबिटीज वाले रोगियों के लिए फायदेमंद

person in white shirt using a glucometer
Photo by Polina Tankilevitch on Pexels.com

जामुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स टाइप-2 डायबिटीज की जटिलताओं को कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में सहायक हो सकता है। जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (25) कम होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखने में सहायक है। कुछ शोध में पता चलता है कि नियमित रूप से जामुन का फल या बीज का सेवन करने वाले लोगों में ब्लड शुगर का लेवल सामान्य बना रहता है।

दिल की बिमारियों का कम होता है खतरा

Photo by Engin Akyurt on Pexels.com

हृदय रोग दुनियाभर में मृत्यु के बढ़ते जोखिम कारकों में से एक हैं, इस खतरे को कम करने के लिए भी जामुन का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। जामुन में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है जो आपके हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी बीमारियों को दूर रखने में इस फल का सेवन फायदेमंद होता है।

पाचन को रखता है ठीक

crop woman with tiny plant in menstrual cup
Photo by Sora Shimazaki on Pexels.com

जामुन खाने को पाचन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जामुन में विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और पाचन विकारों को ठीक करने में काफी सहायक हो सकता है। पेट के सूजन, कब्ज और गैस जैसी दिक्कतों को कम करने के लिए इस फल को आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

PK_Newsdesk

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day