September 2, 2026
rain drops

Photo by Pixabay on <a href="https://www.pexels.com/photo/rain-drops-459451/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत के साथ ही झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 सितंबर को राज्य के बड़े हिस्से में मानसूनी गतिविधियों का असर रहेगा. पूर्वांचल और मध्य उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है, वहीं पश्चिमी यूपी के इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.

21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बुधवार को उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक दक्षिणी और पूर्वी यूपी में बारिश का जोर बना रहेगा, जबकि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे धीमी पड़ने लगेंगी.



जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. पूर्वांचल में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है.

गरज-चमक और वज्रपात की आशंका
जिन दर्जनों जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की आशंका है, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.

सात सिस्टम बने बारिश की बड़ी वजह
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सात निम्न दबाव क्षेत्रों ने अगस्त में मानसून को लगातार सक्रिय रखा.  प्रदेश में अगस्त के दौरान सामान्य 235.5 मिमी के मुकाबले 291.3 मिमी बारिश हुई. इससे पहले 2018 में अगस्त में 293.1 मिमी बारिश हुई थी…

pk-logo
PK_Newsdesk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day