July 27, 2024

भारत में जन्म लेने वाले अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी Salman Rushdieपर शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने सीधे उनकी गर्दन पर चाकू से वार किया | हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि अभी उनकी स्थिति कैसी है इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। न ही इस बात का पता चला है कि हमलावर कौन है। न्यूयॉर्क पुलिस ने छुरा घोंपे जाने की पुष्टि की है और कहा कि उन्हें हेलीकॉप्टर से एक क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर हिरासत में है।



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी ने एक शख्‍स को तेजी से मंच पर आते हुए देखा। जब लेखक का परिचय दिया जा रहा था तभी इस शख्‍स ने रुश्‍दीSalman Rushdie पर चाकू से वार किया | हमला इतनी तेज़ था कि रुश्दी फर्श पर गिर पड़े। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लेखक को किसी तरह बचाया और उन्हें अलग लेकर गए। बताया जा रहा है कि बाद में इस शख्‍स को पकड़ लिया गया।

मुंबई में पैदा हुए सलमान रुश्दीSalman Rushdie दुनियाभर में अपने लेखन के लिए फेमस हैं। उनके लेखन के लिए 1980 के दशक में उन्हें ईरान से जान से मारने की धमकी मिली थी। रुश्दी की किताब “द सैटेनिक वर्सेज” को ईरान में 1988 से बैन कर दिया गया है।

PK_Newsdesk

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day