लखनऊ। राजधानी के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बंदरों के हमले से बचने की कोशिश में एक युवक पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों में नगर निगम व वन विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।
मृतक की पहचान जीतू सोनकर (40) के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चालक था। बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने मकान की पांचवीं मंजिल पर टहल रहा था। इसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बंदर युवक की ओर झपटा, जिससे वह घबरा गया और बचने के प्रयास में संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर पड़ा।
परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस हादसे के बाद लोगों ने नगर निगम और वन विभाग से बंदरों के आतंक पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।
स्थानीय लोगों में रोष
इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों की बढ़ती समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
- जहां सदियों से नहीं थमी कुरआन की आवाज! तुर्की के टोपकापी पैलेस की 500 साल पुरानी परंपरा
- Siberia Plague Scare: लैब कर्मचारी की मौत के बाद अस्पतालों में क्वारंटीन, सैकड़ों लोग निगरानी में.
- महाराष्ट्र में भूकंप के झटकों से हिली धरती, नासिक-हिंगोली में महसूस हुए कंपन
- आने वाले महीनों में मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, जयशंकर ने जताई गंभीर चिंता
- Stock Market Crash: शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सीख
