September 22, 2023
downpour in city

Photo by Matheus Bertelli on <a href="https://www.pexels.com/photo/downpour-in-city-12446378/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

16 सितंबर (भाषा) रात भर हुई भारी बारिश के बाद सेना के एक एन्क्लेव की निर्माणाधीन चारदीवारी ढह गई, जिसमें नौ मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

मलबे से एक व्यक्ति को जिंदा निकाला गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने कहा, “दिलकुशा इलाके में एक आर्मी एन्क्लेव के बाहर कुछ मजदूर झोपड़ियों में रह रहे थे। रात भर हुई भारी बारिश के कारण आर्मी एन्क्लेव की चारदीवारी ढह गई।



जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि भारी बारिश के बाद निर्माणाधीन दीवार ढह गई जिसकी वजह से घटनास्थल पर तड़के करीब तीन बजे मलबे से नौ शव निकाले गए । इनमे से एक व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया।”

उन्होंने कहा कि घायलों को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक झांसी जिले के रहने वाले थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश। पाठक ने घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया। आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day
%d bloggers like this: