August 17, 2026



लखनऊ: शिक्षकों की कमी और पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्राओं का गुस्सा एक बार फिर सड़क पर देखने को मिला। सोमवार को छात्राओं ने दुबग्गा-कानपुर बाईपास पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने मांग रखी कि जब तक लखनऊ के जिलाधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्या नहीं सुनते, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।
छात्राओं का आरोप है कि शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज छात्राओं ने सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की।
पहले भी कर चुकी हैं प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इन छात्राओं ने मोहन रोड स्थित बुद्धेश्वर क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन किया था। उस दौरान भी छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं होने पर छात्राओं ने दोबारा प्रदर्शन का रास्ता अपनाया।
मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
छात्राओं की मांग है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया जाए और विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके।
प्रशासन की ओर से छात्राओं को समझाने और उनकी शिकायतों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि शिक्षकों की कमी की इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है।

pk-logo
PK_Newsdesk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day