July 18, 2026


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल संचालक की कथित तौर पर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और दो सपेरों की मदद से करैत जैसे अत्यंत जहरीले सांप से डसवाकर हत्या करा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी और दोनों सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक अतुल कुमार (32) हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और स्कूल का संचालन करते थे। जांच में सामने आया कि उनकी पत्नी दामिनी का एक शादीशुदा वैन ड्राइवर तुषार पायला से प्रेम संबंध था। दोनों ने साथ रहने की योजना बनाई और अतुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
आरोप है कि वारदात वाली रात दामिनी ने पहले अपने पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। इसके बाद देर रात प्रेमी और दो सपेरों को घर बुलाया गया, जिन्होंने बिस्तर पर करैत सांप छोड़ दिया। सांप के डसने से अतुल की मौत हो गई।
घटना के बाद पत्नी ने इसे सामान्य हादसा दिखाने की कोशिश की। सुबह वह कमरे में पहुंची और शोर मचाते हुए परिजनों को बताया कि अतुल को सांप ने काट लिया है। कमरे में सांप और मृतक के पैर पर डसने के निशान मिलने से शुरुआत में सभी ने इसे दुर्घटना माना।
हालांकि, पूछताछ के दौरान दामिनी के बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को शक हुआ। कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच में उसके और तुषार के बीच लगातार संपर्क होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तुषार को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में कथित तौर पर पूरी साजिश का खुलासा हुआ।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अतुल की हत्या के पीछे प्रेम संबंधों के अलावा 20 लाख रुपये की बीमा राशि को भी एक बड़ा कारण बताया। जांच में यह भी सामने आया कि कथित तौर पर दो सपेरों को इस वारदात के लिए 5 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी।
फिलहाल पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और दोनों सपेरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

pk-logo
PK_Newsdesk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day