April 21, 2026
School

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। हीटवेव ने लोगों की मुसिबत बढ़ा दी है। पारा 40 डिग्री से पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में यह जल्द 44 डिग्री को छू लेगा। कई राज्यों ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले हफ्ते में पूरे उत्तर भारत में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लू से स्थिति और भी बदतर हो सकती है। देशभर में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए कई राज्यों के स्कूलों में नई गाइडलाइन जारी की गई है। गर्मी और हीटवेव का टॉर्चर शुरू होने के बाद स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कहीं स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है तो कहीं स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।



उत्तर प्रदेश में सिर्फ 5 घंटे स्कूल खोलने की मांगउत्तर प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। क्लासेस में बैठकर पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। शिक्षक संगठनों ने स्कूलों का समय बदलने की मांग की है। गर्मी बढ़ने के बाद कई राज्यों में स्कूलों का समय बदला गया है। इसी तरह यूपी में शिक्षक संगठन स्कूल का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल यूपी के स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चल रहे हैं।

pk-logo
PK_Newsdesk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day