July 27, 2024

बढ़ती गर्मी  ने धीरे धीरे अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है|  लोगो का हाल अभी से  बुरा होने लगा है जहा तक   राजधानी नई दिल्ली  की बात की  जाए  रविवार को नई दिल्ली का   अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था ,जो इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी|

आईएमडी के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि 34.1 डिग्री सेल्सियस के साथ, दिल्ली ने सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया है। उन्होंने कहा, “एक मार्च से शुरू हुए इस मौसम का आज 12वां दिन है और आज राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन है।उन्होंने ने कहा कि 30 मार्च, 2021 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था , जो उस समय का सबसे गर्म दिन था और 31 मार्च, 1945 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।




रविवार को नई  दिल्ली  का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हुमिडिटी  85 से 27 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम कार्यालय ने आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान  34 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

PK_Newsdesk

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day