August 19, 2026
curious dogs looking out window with anticipation

Photo by Tina Reyes on <a href="https://www.pexels.com/photo/curious-dogs-looking-out-window-with-anticipation-36378479/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

पालतू कुत्तों में स्किन एलर्जी के मामले बढ़ रहे हैं। पहले इसे सामान्य खुजली मानकर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता था, लेकिन अब vets मानते हैं कि ये शरीर में अंदरूनी गड़बड़ियों का भी संकेत हो सकता है।

लगातार खुजली, पंजे चाटना, कान खुजलाना, स्किन का लाल हो जाना, बाल झड़ना, ये सब संकेतों को गंभीरता से लेना चाहिए। कारण कई हो सकते हैं: धूल, मिट्टी, पॉलन, फूड एलर्जी, फ्ली-टिक्स, या केमिकल शैम्पू। Gut health का इसमें रोल ये है कि आंतों के अच्छे बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बैलेंस में रखते हैं। जब gut का संतुलन बिगड़ जाता है, तो स्किन पर खुजली, रैशेज और एलर्जी बढ़ सकते हैं। इसलिए treatment में बाहर की दवाइयों के साथ-साथ पेट की आंतों की सेहत पर भी ध्यान दिया जाता है। किन लक्षणों को बिल्कुल न टालें? अगर डॉग बार-बार अपने कान खुजलाता है, पंजे चाटता है, स्किन लाल हो गई है, बाल झड़ रहे हैं, बदबू आ रही है, या बार-बार स्किन/ईयर इंफेक्शन हो रहा है, तो ये स्किन एलर्जी के संकेत हो सकते हैं। कुछ कुत्तों में बेचैनी, नींद में कमी, और भूख कम होना भी दिख सकता है।



बचाव के लिए क्या करें? संतुलित पौष्टिक आहार दें, साफ और ताज़ा पानी दें, जगह साफ रखें, और फ्ली-टिक से सुरक्षा रखें। ज़रूरत परने पर vet की सलाह से प्रोबायोटिक्स या ओमेगा-3 दें। और कब तक वेट करें? अगर खुजली दो-तीन दिन में कम न हो, घाव बनने लगें, खून या पस दिखे, कान से बदबू आए, या कुत्ता सुस्त होकर खाना-पीना कम कर दे, तो तुरंत vet से मिलें। बार-बार दवाएँ या steroids खुद से देना नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि हर एलर्जी का कारण अलग हो सकता है। जानकारों के मुताबिक स्किन एलर्जी का इलाज तभी सफल होता है जब सिर्फ लक्षण नहीं, बल्कि जड़ कारण भी पहचाना जाए। सही आहार, मजबूत gut health, साफ़-सफ़ाई, नियमित चेकअप, और समय पर इलाज से ज़्यादातर कुत्तों को एक आरामदायक जीवन मिल सकता है। अगर शुरुआत के लक्षणों पर ध्यान दिया जाए, संतुलित पोषण मिले, और vet की सलाह ली जाए, तो कुत्ता स्वस्थ, एक्टिव और कंफर्टेबल लाइफ जी सकता है।

pk-logo
PK_Newsdesk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day