December 5, 2025
e0a4a6e0a4bfe0a4b2e0a58de0a4b2e0a580-e0a4aee0a587e0a482-e0a4b5e0a4bee0a4afe0a581-e0a4aae0a58de0a4b0e0a4a6e0a582e0a4b7e0a4a3-e0a49a

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता बेहद खतरनाक स्तर पर पहुँच गई। सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली का AQI 600 के आसपास दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी से भी आगे निकल गया। नोएडा और गुड़गांव की स्थिति भी चिंताजनक रही — दोनों शहरों में AQI 500 से ऊपर रहा।

aqi.in के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे नोएडा में AQI 503 और गुड़गांव में 515 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने चेताया है कि यह स्तर एक दिन में 8 से अधिक सिगरेट पीने जितना हानिकारक है। दिल्ली के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में बुराड़ी, आनंद विहार, एयरोसिटी और बवाना शामिल हैं।



AQI मापने का पैमाना:

  • अच्छा: 0–50
  • संतोषजनक: 51–100
  • मध्यम प्रदूषित: 101–200
  • खराब: 201–300
  • बहुत खराब: 301–400
  • गंभीर: 401–500

जितना अधिक AQI, उतनी अधिक हवा की अस्वास्थ्यकर स्थिति को दर्शाता है।
विशेषज्ञों ने लोगों को लंबे समय तक बाहर न रहने और खुले स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी है।

तापमान में गिरावट, पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने का मौसम और कम हवा की गति — इन सबके चलते नवंबर–दिसंबर के दौरान दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर तक पहुँच जाती है।

Viju cropped
Vijay Laxmi Rai

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day