October 7, 2026
view of a bridge

Photo by Ranjeet Chauhan on <a href="https://www.pexels.com/photo/view-of-a-bridge-17647105/" rel="nofollow">Pexels.com</a>



लखनऊ: गोमती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने राजधानी लखनऊ में चिंता बढ़ा दी है। नदी का पानी अब Phoenix Palassio मॉल के आसपास तक पहुंच गया है। नदी से जुड़े नाले के रास्ते पानी के बैकफ्लो की स्थिति बनने के बाद मॉल के आसपास जलभराव का खतरा पैदा हो गया।
जानकारी के मुताबिक, गोमती का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी का पानी एक नाले के जरिए प्लासियो की ओर पहुंचा। स्थिति की जानकारी मिलने पर नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं और पानी के बहाव को रोकने के लिए नाले को बंद कराया गया।
इसके साथ ही जलभराव वाले हिस्से से पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए। अधिकारियों के मुताबिक, नाले को बंद करने के बाद गोमती की तरफ से पानी का बैकफ्लो रोकने में मदद मिली है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इकाना-प्लासियो मार्ग पर भी असर
गोमती के उफान का असर इकाना स्टेडियम और प्लासियो के आसपास के इलाकों पर भी दिखाई दे रहा है। कुछ हिस्सों में पानी सड़क तक पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ है। लोगों को प्रभावित मार्गों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
गोमती का जलस्तर बढ़ने से लखनऊ के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नदी का पानी रिवरफ्रंट, हनुमंत धाम और आसपास के कई क्षेत्रों तक पहुंच चुका है। रिवरफ्रंट को भी सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार ऊपरी इलाकों में गोमती का जलस्तर घटने के संकेत मिले हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि इसका असर धीरे-धीरे लखनऊ में भी दिखाई देगा और नदी का पानी कम होना शुरू होगा।

8



pk-logo
PK_Newsdesk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does 7 Days of Valentine means? LIFE CHANGING SPORTS QUOTES 4 Guinness World Records BTS broke in 2022 Sustainability Tips for Living Green Daily Quote of the day