लखनऊ। वजीरगंज क्षेत्र स्थित एसए अपार्टमेंट में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भवन में करीब 400 से 500 लोगों के मौजूद होने की सूचना सामने आई। अपार्टमेंट के गिरने की आशंका को देखते हुए एहतियातन भवन को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही राहत एवं बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। आसपास के इलाके में भी लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल प्राथमिकता अपार्टमेंट में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भवन की मौजूदा स्थिति और खतरे की वास्तविक वजह को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है।
अपार्टमेंट खाली कराने की कार्रवाई जारी है। फिलहाल किसी बड़े हादसे या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार है।
- चुनाव आयोग: लोकतंत्र हारेगा या जीतेगा?
- लखनऊ: वजीरगंज के एसए अपार्टमेंट में हड़कंप, गिरने की आशंका पर खाली कराया जा रहा भवन
- AI के गलत इस्तेमाल से 100 करोड़ मौतों का खतरा? बिल गेट्स की चेतावनी
- Turkey Noah’s Ark Mystery: 157 मीटर लंबी संरचना में क्या छिपा है?
- यूपी में बारिश का दौर कब थमेगा? 27 सितंबर के बाद राहत के संकेत, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
